वैश्विक संकट के बीच भीलवाड़ा में क्यों नहीं थम रहे वीआईपी दौरे?

केंद्रीय मंत्री के बाद अब उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का दौरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल।एक ओर देश-दुनिया में वैश्विक संकट और तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भीलवाड़ा जिले में वीआईपी दौरों का सिलसिला लगातार जारी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसे संवेदनशील माहौल में भी नेताओं के दौरे क्यों नहीं थम रहे?
रविवार को केंद्रीय मंत्री के दौरे के बाद अब सोमवार 25 मई को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा माण्डलगढ़ क्षेत्र के त्रिवेणी पहुंचेंगे। यहां वे “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लगातार हो रहे वीआईपी दौरों से भीलवाड़ा इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बना हुआ है।
वहीं राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि मौजूदा वैश्विक और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के नेता सीधे जिले के दौरे पर आने के बजाय वर्चुअल माध्यम से भी कार्यक्रमों को संबोधित कर सकते थे। ऐसे में लगातार हो रहे वीआईपी दौरों को लेकर आमजन के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस समय वर्चुअल सहभागिता बेहतर विकल्प नहीं हो सकती थी?
अब जिले में इन दौरों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।