Homeराज्यउत्तर प्रदेशइश्क़ की जूनून में गोद में बच्चा लिए प्रेमी संग किया सात...

इश्क़ की जूनून में गोद में बच्चा लिए प्रेमी संग किया सात फेरे!मची हड़कंप

इश्क़ की जूनून में गोद में बच्चा लिए प्रेमी संग किया सात फेरे!मची हड़कंप

 शीतल निर्भीक
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/वेलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले पड़ोसी प्रांत बिहार के सासाराम में प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा-ए-खास बन गया है। जहां इश्क़ की जूनून में एक बच्चे की मां अपने प्रेमी से मंदिर में शादी रचा ली, जिसको लेकर सोमवार की शाम टाउन थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। फिर महिला का पहला पति महिला और उसके प्रेमी को लेकर नगर थाना पहुंच गया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि बिहार प्रांत के बड़हिया बाग की रहने वाली प्रियंका की शादी 2021 में नटवार थाना क्षेत्र के देवरिया टोला में नंदलाल चौधरी से हुई थी। दोनों से एक आठ माह का बच्चा भी है, लेकिन पारिवारिक एवं दांपत्य संबंध में अचानक खटास आ गया और महिला अपने प्रेमी नोखा के मजरू निवासी अखिलेश के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस संबंध में दूसरी शादी करने वाली महिला का कहना है कि उसका पति के साथ पहले से ही परित्याग हो गया है,वह परित्यक्ता है।

वहीं‌ प्रेमी अखिलेश की बहन रीता देवी भी मौके पर पहुंच गई और इस शादी को पारिवारिक मुहर लगा दी। अंततः पहला पति नंदलाल चौधरी बैरंग थाना से लौट गया। चुकी दोनों पक्ष के अपने-अपने तर्क थे। इसलिए दोनों पक्ष द्वारा थाना में आवेदन लिया गया एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। महिला के पहले पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली, इसका उसे अफसोस नहीं। लेकिन वह चाहता है कि उसका आठ माह का बच्चा उसके पास ही रहे।

इस मामले में पत्नी पर आरोप लगाया है कि धन संपत्ति के लालच में वह उसे छोड़कर चली गई है। वह मजदूरी करता है और उसके प्रेमी अखिलेश के पास जमीन जायदाद है। मामला नगर थाना पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूरी जानकारी ली गई तथा दोनों पक्ष से आवेदन लिया गया। चुकी पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग कराई जा सकती है, लेकिन जिस तरह से पहले पति के रहते हुए महिला ने मंदिर में शादी कर ली है। ऐसे में कानूनी पेंच फंस गया है।उधर महिला थाने से अपने बच्चा के साथ नए पति के साथ चली गई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES