Homeराज्यपत्नी सोनम ने हनीमून पर भाड़े के हत्यारे से पति राजा रघुवंशी...

पत्नी सोनम ने हनीमून पर भाड़े के हत्यारे से पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई,सोनम ने यूपी में किया सरेंडर, तीन हत्यारे गिरफ्तार

Wife Sonam got her husband Raja Raghuvanshi murdered by hired killers during the honeymoon,

मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने करवाई थी। पुलिस का कहना है कि सोनम ने तीन लोगों को पैसे देकर हत्या की सुपारी दी थी। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।’’

सोनम ने यूपी में किया सरेंडर, तीन हत्यारे गिरफ्तार

नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े पर बुलाया था। उन्होंने आगे कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है।’’

मुख्यमंत्री ने की पुलिस की तारीफ

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की सराहना की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर मेघालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है… मध्यप्रदेश के तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अब भी जारी है।’’

गाइड ने दिया बड़ा सुराग: दंपति के साथ थे तीन अजनबी

मावलाखैत के एक स्थानीय गाइड अल्बर्ट पडे ने बताया कि 23 मई को उसने सोनम और राजा को तीन पुरुषों के साथ देखा था। वह इन्हें पहचानता था क्योंकि एक दिन पहले उसने अपनी गाइड सेवा ऑफर की थी, जिसे मना कर दिया गया था। पडे ने बताया कि चार पुरुष आगे चलते हुए हिंदी में बात कर रहे थे और महिला पीछे-पीछे चल रही थी।

23 मई को हुए लापता, 2 जून को राजा की लाश मिली

राजा और सोनम 23 मई को नोंग्रियात से निकले थे, लेकिन इसके बाद दोनों गायब हो गए। बाद में राजा का शव दो जून को वेइसाडोंग फॉल के पास गहरी खाई में मिली थी जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी थी। गाइड अल्बर्ट पडे ने ‘PTI-भाषा’ को बताया कि उसने 23 मई को पूर्वाह्न 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखैत तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ देखा था।

गाइड ने बताया कि उसने 22 मई को उन्हें नोंग्रियात तक ले जाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने भा वानसाई नाम के एक अन्य गाइड को काम पर रख लिया था और ‘शिपारा होमस्टे’ में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के वापस लौट आए।

गाइड ने दावा किया, “जब तक मैं मावलाखैत पहुंचा, तब तक उनका स्कूटर वहां नहीं था।” पडे ने पुलिस को बयान भी दे दिया है। पुलिस ने बताया कि नवविवाहिता का किराए का स्कूटर मावलाखैत में पार्किंग स्थल से कई किलोमीटर दूर सोहरारिम में मिला था, जिसमें चाबियां भी लगी हुई थीं।

सोनम की लोकेशन का कोई पक्का सुराग नहीं था, पर अब सरेंडर के बाद सब कुछ साफ होता जा रहा है।

सोनम के भाई गोविंद ने सरकार पर लगाया था ये आरोप

सोनम के भाई गोविंद ने आरोप लगाया था कि सरकार ने सोनम को मृत मानकर खोज की गंभीरता कम कर दी। उन्होंने मांग की थी कि केस की जांच CBI या किसी दूसरी एजेंसी से करवाई जाए। हालांकि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि महिला की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES