Homeराजस्थानकोटा-बूंदीवन्य जीव प्रेमी लोकेश तिवारी ने फिर से एक मोर को बचाया

वन्य जीव प्रेमी लोकेश तिवारी ने फिर से एक मोर को बचाया

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा :स्मार्ट हलचल|सिमलिया ब्लॉक क्षेत्र के रेलगांव में शुक्रवार को कुत्तों ने हमला कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल कर दिया। कुत्तों से घिरे मोर को ग्रामीण जयप्रकाश मालव चंद्र प्रकाश गुर्जर ने बचाया एवं वन्य जीव अधिकारियों को सूचना दी फॉरेस्ट के कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचने पर समाजसेवी वन्य जीव प्रेमी लोकेश तिवारी को सूचना दी गई सूचना मिलते ही लोकेश तिवारी रेल गांव पहुंचकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने कब्जे में लिया प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद अपने गांव हनोतिया लाऐ रात्रि को अपने घर पर रखा सुबह उपवन संरक्षक वन्य जीव कोटा चिड़ियाघर के कर्मचारियों के सुप्रद किया ग्रामीण चंद्र प्रकाश गुर्जर ने बताया कि रेलगांव के पास शुक्रवार को दिन में आवारा कुत्ते तेजी से भौंक रहें थे। उनको पहले लगा कि कोई जंगली जानवर है। जब पास जाकर देखा तो एक राष्ट्रीय पक्षि मोर के ऊपर कुत्तों का झुंड हमला कर रहा था। कुत्तों के हमले से मोर को चोट लगी हुई थी और वह चलने में असमर्थ था। जयप्रकाश मालव चंद्र प्रकाश गुर्जर ने कुत्तों के झुंड को किसी तरह भगाया और मोर को बचाकर महादेव जी के मंदिर में अंदर जालियों में रखा वन्य जीव प्रेमी लोकेश जी तिवारी को सूचना देने पर वह लेकर गए मोर को अपने कब्जे में ले लिया। और कहा कि मोर का इलाज कराया जायेगा। लोकेश तिवारी ने कहा कि  वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मोर को मारना या नुकसान पहुंचाना एक अपराध है। इसलिए, घायल या खतरे में पड़े मोर की मदद करना एक महत्वपूर्ण कार्य है।
वन्य जीव प्रेमी लोकेश तिवारी रेड एंड व्हाइट वीरता पुरस्कार से सम्मानित है साहसी की सामाजिक क्षेत्र में भी अवार्ड मिला हुआ है वन्य जीव एवं जन सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं कहीं जंगली जानवरों की सेवा करते हैं घायल मोर हिरण मगर घड़ियाल बंदर अजगर जल मुर्गी सारस सहित कही जानवरों को बचा चुके हैं।
वन्य जीव संरक्षण के लिए 1997 में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी हो चुके हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES