Homeराजस्थानअलवरमंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, क्या बानसूर विधायक पहनेंगे मंत्री पद का ताज

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, क्या बानसूर विधायक पहनेंगे मंत्री पद का ताज

बानसूर।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र में भजनलाल मंत्रिमंडल के विस्तार व फेर बदल की चर्चाएं जोर-शोर से चल रही है। सियासी मुद्दों में दिलचस्पी रखने वाले लोग चौक चौराहों व चाय की थड़ी पर बैठकर भजनलाल मंत्रिमंडल के संभावित चहरों के नामों को लेकर तमाम तरह के कयास लगा रहें हैं। आपको बता दे कि बानसूर विधानसभा सीट का अपना अलग ही मिजाज है यहां के विधायकों का राज्य सरकारों में मंत्री बनने का रिकॉर्ड रहा हैं सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या भाजपा की लेकिन यहां के विधायक मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे हैं। कोटपूतली बहरोड़ ज़िले में बानसूर विधानसभा सीट नें सबसे ज्यादा मंत्री दिए हैं। यहां के विधायक रहें बद्री प्रसाद गुप्ता, हरि सिंह यादव व जगत सिंह दायमा प्रदेश सरकार में मंत्री रहें। इसके साथ ही विधायक डॉ. रोहिताश्व शर्मा भी भैरू सिंह शेखावत सरकार में यातायात मंत्री रहें। रोहिताश्व शर्मा वसुंधरा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भीं रहें।यही की विधायक शकुंतला रावत भी गहलोत सरकार में उद्योग व देवस्थान विभाग की मंत्री रहीं। यही से तालुक रखने वाले धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भी गहलोत सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहें। वर्तमान में भाजपा के देवीसिंह शेखावत यहां से विधायक है।शेखावत पूर्व में अलवर यूआईटी के चैयरमेन भी रहे हैं। शेखावत को केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह का करीबी माना जाता हैं। मंत्रिमंडल फेर बदल में इस सीट की चर्चा इसलिए भी है कि यहां से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह शेखावत ने गहलोत की करीबी उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को पराजित कर यह सीट बीजेपी की झोली में डाली थीं। इस सीट का इतिहास रहा हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार औंर फेर बदल में यहां के विधायकों को विभिन्न सरकारों में जगह दी गई हैं।अब भजनलाल शर्मा इस इतिहास को बरकरार रखते हैं या फिर बदल देते हैं यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। लेकिन विधायक समर्थकों द्वारा तमाम तरह के दावें किए जा रहें हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES