बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बें के रोटी बैंक संचालक डॉ. आरसी यादव को 29 मार्च कों जयपुर में राजस्थान श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. यादव को यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। वे बानसूर में एंबुलेंस मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को निःशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रदान करते हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के 10-15 मिनट के भीतर वे घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। गोल्डन अवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई है। डॉ. यादव को हाल ही में राज्यपाल ने देवदूत अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा, जिला प्रशासन कोटपूतली बहरोड़ व उपखंड अधिकारी बानसूर और कई सामाजिक संगठनों ने भी उनके कार्यों की सराहना की है।