Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में सर्दी ने दिखाई तीखी दस्तक, 12 जिलों में पारा 10...

राजस्थान में सर्दी ने दिखाई तीखी दस्तक, 12 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

(हरिप्रसाद शर्मा)

जयपुर.स्मार्ट हलचल| राजस्थान में सर्दी लगातार अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी पारा तेजी से गिरा है।अजमेर में 8.1 डिग्री, अलवर में 8.5 डिग्री, लूणकरणसर में 8.7 डिग्री, चुरू में 9.3 डिग्री, पिलानी में 9.5 डिग्री और झुंझुनू में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिलानी, उदयपुर और वंशस्थली में तापमान 9.5 से 10.2 डिग्री के बीच रहा। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन का तापमान 33.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 32.4, बीकानेर और जोधपुर में 31.3, चूरू में 30.8, गंगानगर में 30.1 और चित्तौड़गढ़ में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप के कारण हल्की राहत रहेगी, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर और तेज होगा।

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि अगले सप्ताह राज्य में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि सुबह और रात में ठंड का असर और बढ़ेगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES