Homeभीलवाड़ाविराट हिंदू सम्मेलन: जवानपुरा में गूंजा समरसता का शंखनाद, संगठित समाज से...

विराट हिंदू सम्मेलन: जवानपुरा में गूंजा समरसता का शंखनाद, संगठित समाज से ही भारत बनेगा विश्व गुरु

• संत हंस चैतन्य महाराज का आशीर्वचन: संस्कारवान पीढ़ी ही देश का भविष्य
• भगूनगर मंडल के 8 से अधिक गांवों के धर्मप्रेमियों ने लिया हिस्सा, निकली भव्य शोभायात्रा

 अक्षय पारीक

खजूरी/जवानपुरा।स्मार्ट हलचल|जवानपुरा गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मंडल के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने समाज की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संतों और वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।

संगठित समाज ही शक्ति का आधार: सह जिला कार्यवाह

शाहपुरा सह जिला कार्यवाह राजेन्द्र जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समाज को समरस बनाना होगा। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक दिशा में आगे बढ़ना होगा।

शोभायात्रा और धर्मसभा के मुख्य अंश:

  • प्रारम्भ: तेजाजी चौक से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।
  • मार्ग: गांव के प्रमुख चौराहों से होती हुई सामुदायिक भवन पहुंची।
  • भजन मंडलियां: शोभायात्रा में टोलियों और भजन मंडलियों ने भक्ति का माहौल बना दिया।
  • प्रमुख उपस्थिति: संयोजक रमेश जी, रामप्रसाद, जीतूराम, राजूलाल, श्याम लाल, गोपाल, जयकिशन और अन्य कार्यकर्ता।

“अगर भारत माता की जय विश्व में गुंजानी है, तो यहाँ के लोगों को एक साथ, एक स्वर में खड़ा होना होगा।” — पूज्य संत श्री हंस चैतन्य जी महाराज


wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES