Homeराजस्थानजयपुरमहिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, लम्बे समय से बीमारी से थी...

महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, लम्बे समय से बीमारी से थी परेशान


महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, लम्बे समय से बीमारी से थी परेशान

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल।जिले के रामसागडा थाना क्षेत्र के जालूकुआ गांव में एक महिला ने पशुघर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला लम्बे समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामसागड़ा थाना पुलिस के अनुसार जालुकुआ निवासी जीवत पुत्र हकारा पड़वाला ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- उसकी पत्नी नंदा लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसका काफी इलाज भी करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात परिवार के साथ नंदा ने खाना खाया और सोने चली गई थी। आज मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा की पशुघर में नंदा का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पीहर पक्ष को दी। वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES