Homeराज्यउत्तर प्रदेशसैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती फर्रुखाबाद हादसे में घायल महिला की इलाज...

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती फर्रुखाबाद हादसे में घायल महिला की इलाज की दौरान मौत


सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती फर्रुखाबाद हादसे में घायल महिला की इलाज की दौरान मौत,Woman dies in Saifai Medical University

अब तक चार महिलाओं की हो चुकी है मौत

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय मे भर्ती,फर्रुखाबाद जिले में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गईं। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम भालासैया निवासी दिलीप शाक्य गुरु पूर्णिमा की पर्व के दिन अपने पिता स्वर्गीय विनोद कुमार शाक्य की अस्थि विसर्जन करके वापस लौट रहे कुल 28 स्वजन व रिश्तेदारों के साथ तभी फर्रुखाबाद जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के पिकअप चालक को नींद की झपकी आ जाने से पिकअप खंभे से टकरा कर खाई में जा पलटी। जिसमे सबार कुल 28 यात्रियों मे से तीन महिलाओ की मौत हो गईं थीं। 22 घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां भर्ती ममता देवी 42 वर्षी पत्नी विनोद कुमार निवासी नगला मुकुंद थाना किशनी जनपद मैनपुरी की इलाज के दौरान मंगलवार को रात 8 बजे मौत हो गई।
बुधवार को सुबह विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
हादसे मे अब तक मरने वालों की संख्या चार हो चुकी है।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES