Homeराजस्थानकोटा झालावाङनारी शक्ति प्रकोष्ठ की हेम कंवर बनी प्रदेश अध्यक्ष

नारी शक्ति प्रकोष्ठ की हेम कंवर बनी प्रदेश अध्यक्ष

स्मार्ट हलचल,बूंदी। पूर्व जिला परिषद सदस्य हेम कंवर को राष्ट्रीय श्री रूद्रवीर सेना के नारी शक्ति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं अनिता मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका त्रिवेदी द्वारा की गई है। हेम कवर के प्रदेश अध्यक्ष एव अनिता मीणा के उपाध्यक्ष  बनने पर संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों हर्ष व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेम कवर ने बताया कि देश में चल रहे हिन्दु विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को देखते हुए श्री रुद्रवीर सेना का गठन किया गया था।

संघटन का मुख्य उद्देश्य सनातनीयों को जाग्रत करना है। महिलाओं से छेड़छाड़, प्रलोभन व महिलाओं के मतपरिवर्तन और अपहरण के समाचार आये दिन मिलते रहते है। स्थानीय नागरिक इससे चिंतित हैं। राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना ऐसे ही जागरूक नागरिकों का संगठन है। राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना अपने एक मूल मंत्र धर्म राष्ट्र और संस्कृति ” को लेकर आगे बढ़ने हेतु संकल्प बद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -