महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चो को बैग,पानी की बोतल वितरण कि

रमेश चंद्र डाड

आकोला|स्मार्ट हलचल|महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन अर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नंदघर कोडुकोटा द्वितीय पर वेदांता ग्रुप की तरफ से बच्चो को बैग एवं पानी की बोतल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला बाल विकास विभाग से सीडीपीओ सरोज जी कनौजिया द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएसपी जिला परियोजना समन्वयक हरिओम सिंह जी परमार के द्वारा की गई कार्यक्रम में क्लस्टर सुपरवाइजर दिनेश चंद्र जोशी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा अर्पण सेवा संस्थान के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम के अंतर्गत सीडीपीओ मेडम द्वारा वेदांता ग्रुप के इस कार्य की प्रशंसा की तथा सुवाना परियोजना में अन्य केंद्रों को भी सम्मिलित करने हेतु अपने सुझाव दिए कार्यक्रम में महिला दिवस के अंतर्गत महिलाओं व किशोरी बालिकाओं द्वारा मेंहदी बनाई गई तथा किशोरी बालिकाओं द्वारा महिला दिवस पर कार्डसीट पर महिला दिवस पर विविध प्रकार के संदेश दिए गये कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिमांशी शर्मा व सभी ग्राम जन उपस्थित रहें।