जीवन कौशल से जोड़ा आत्मविश्वास, योजनाओं व कानूनों की दी जानकारी
बूंदी- स्मार्ट हलचल|खेल दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता व एक्शन एड द्वारा आज ग्राम साथिनों के साथ विभिन्न खेल-कूद एवं जीवन कौशल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाना, बॉडी शेमिंग जैसी सामाजिक चुनौतियों पर जागरूकता लाना तथा महिलाओं को योजनाओं व कानूनों से परिचित कराना रहा।आयोजन में खेलों को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए उन्हें जीवन कौशल से जोड़ा गया। इस पहल से ग्राम साथिनों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास हुआ।
इस अवसर पर सहायक निदेशक महिला अधिकारिता भेरू प्रकाश नागर, पर्यवेक्षक प्रीति बंशीवाल एवं प्रमिला, जेंडर विशेषज्ञ विनीता अग्रवाल, केंद्र प्रबंधक पूर्णिमा गौतम, अधिवक्ता एवं लीगल काउंसलर प्रिया मिश्रण, परामर्शदाता सलोनी शर्मा, वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण तथा एक्शनएड कोऑर्डिनेटर जहीर आलम ने अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरक संदेश दिए।
कार्यक्रम में अक्षिता चारण, राशि श्रंगी, योगेश मुंदड़ा, आनंद कुमार वर्मा, नवल किशोर शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम साथिनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि वे अपने ग्राम स्तर पर भी महिलाओं व किशोरियों तक इस तरह की जागरूकता पहुँचाएँगी।