(नरेश कुरेडा)
पीपलू । स्मार्ट हलचल|पानी की समस्या से परेशान महिलाओं का आक्रोश बुधवार को सड़क पर देखने को मिला। रानोली रोड पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिलाओं से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। महिलाएं पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रही हैं।
खास बात यह है कि कुछ ही देर बाद इसी मार्ग से तिरंगा यात्रा निकलनी है, जिसमें विधायक रामसहाय वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात है। ऐसे में तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का चक्का जाम प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।
