Homeभीलवाड़ामहिलाओं ने सोलह श्रृंगार व व्रत कर, किया विधि विधान से दशामाता...

महिलाओं ने सोलह श्रृंगार व व्रत कर, किया विधि विधान से दशामाता का पूजन

महिलाओं ने सोलह श्रृंगार व व्रत कर, किया विधि विधान से दशामाता का पूजन

पीपल के वृक्ष की 10 परिक्रमा कर,10 गांठ की बेल को धारण कर, घर परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएँ की

दुर्गेश रेगर

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे मे गुरुवार को महिलाएं अलसुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सज धज कर सोलह श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त में परंपरागत विधि-विधान के साथ दशा माता का पूजन किया गया। अलसुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री का थाल लेकर अलग-अलग जगहों पर दशा माता के गीत गाती हुई पीपल के वृक्ष के पास पहुंची | जहां पर परंपरागत विधि-विधान के साथ दशामाता के रूप में पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर मेहन्दी,लच्छा, हल्दी एवं आटे से मिश्रित बने गहने, व आटे का दीपक, सहित फल-फ्रूट,और वस्त्र, इत्यादि चढ़ाये। तत्पश्चात पीपल के पेड़ की 10 परिक्रमा करके दशामाता के रूप में 10 गांठ की बेल को धारण करके दशामाता से आशीर्वाद स्वरूप अपने पति की दीर्घायु व घर परिवार मे सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएँ की
जानकी देवी पांडेता द्वारा वहीं पर समूह में एकत्रित महिलाओं ने पारंपरिक दशामाता से जुड़ी धार्मिक कथा और कहानियों को सुना बाद मे बड़े बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान लीला रेगर, हेमा लखारा, जानकी देवी पांडेता, लाली खाती, आरती लखारा, लाली लखारा, कमला खाती, रचना लखारा, मीरा खारोल, मोना तिवाड़ी, प्रियंका तिवाड़ी, मंजू गौड, लाड देवी शर्मा, रामकन्या तिवाड़ी, चांदू रेगर, शांति रेगर, कजोडी रेगर, पिंकी रेगर, अनिता रेगर, सीता रेगर, सुशीला तिवाड़ी, सहित इत्यादि ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES