महिला जागृति संस्थान द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव में दिखा सर्व समाज का सौहार्द

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। महिला जागृति संस्थान द्वारा 12 अप्रैल को सर्व समाज की महिलाओं का ऐतिहासिक “सामूहिक जन्मदिन महोत्सव” मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की।असंस्थान की जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि जनवरी से लेकर दिसंबर तक जन्मी सभी सर्व समाज की विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं का विशेष रूप से सामूहिक जन्मदिन महोत्सव का आयोजन किया गया। वर्ष भर की खुशियां एक मंच पर समाहित हो गई। जिसमें सभी महिलाओं का एक साथ जन्मदिन मनाया गया और सभी महिलाओं को जन्मदिन के विशेष आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।जिससे महिलाओं के बीच उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा। इस ऐतिहासिक अनूठी पहल का उद्देश्य नारी शक्ति को बढावा देना,महिलाओं के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना और उनके खुशियों के पलों को सामूहिक रूप से साझा करना। पारंपरिक लोकगीतों और सरप्राइज गिफ्ट की बौछार ने सभी का मन मोह लिया। संस्थान की महामंत्री ममता सैनी एवं कोषाध्यक्ष ममता जैन ने बताया कि संस्थान में नए सदस्य के रूप में जुड़ने वाली महिलाओं का भी गिफ्ट देकर स्वागत,अभिनंदन किया गया।संयोजक मंडल ने बताया कि महिला जागृति संस्थान द्वारा चलाए जा रहे स्थाई प्रोजेक्ट प्रतिदिन पक्षियों को दाना चुग्गा,और नियमित पक्षियों को जल सेवा, एवं सीमेंट बेंच आदि के भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर एवं सुरभी मंगल ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर कुसुम गुप्ता, ममता सैनी, ममता जैन, सुरभी मंगल, सुषमा जैन, सीमा सिंघल, शीला प्रजापति, सीमा गर्ग, अनीता प्रजापत,आकांक्षा अग्रवाल,सीमा,प्रसून, सुषमा गुप्ता, वंदना गुप्ता, दिव्या गुप्ता, ममता गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, लक्ष्मी जोशी, कल्पना जैन, नीरा जैन, सुपिता मांझीवाल ,महादेवी बैरवा,रानी गोयल ,वीना पटेल, मालती जोशी,रीमा गर्ग, माधुरी गोयल, ऊषा जिंदल, अर्चना गोयल, गायत्री जोशी, कल्पना कुमारी, नूतन गुप्ता,निधि कविता, चंचल कुमारी, कोमल लखवानी,रजनी,मोना, मुक्ता, पुष्पा, राधा जादौन , रेणुका शर्मा, मनीषा नरूका, सुमन नरूका, ज्योती नरूका, गीतिका नरूका, दिव्या, सुनीता, सीमा, नीरा जैन, आशा सिंघल, पुष्पा, नीलम, सुषमा, मनीषा मीणा, लक्ष्मी, पूजा शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।