महिला दिवस गणगौर उत्सव के रूप में मनाया

दीपक राठौर

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|रावणा राजपूत समाज की महिलाओ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में गणगौर उत्सव आयोजित किया गया ।
जिसमें सर्व प्रथम समाज के नोहरे में महिलाओं द्वारा गणेश पूजन किया गया ।
फिर मंदाकिनी महादेव से मेवाड़ की परम्परा के अनुसार सेवरा लाया गया।
इसके पश्चात समाज नोहरे में पारंपरिक गणगौर नृत्य, घूमर नृत्य किया गए। कार्यक्रम में जैसे ही ईशर गणगौर की झांकी के रूप में नन्हे शिव पार्वती जी का आगमन हुआ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और महिलाओं ने शिव पार्वती के साथ फूलों की होली खेली ।
कार्यक्रम में समाज की 200 से ज्यादा महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।