महिला दिवस पर पूर्वांचल जन चेतना समिति का सम्मान समारोह, 101 महिलाओं को मिला गौरव

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा में नारी शक्ति के सम्मान और प्रेरणा को समर्पित एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्वांचल जन चेतना समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) एवं मणि एजुकेशनल सोसायटी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज और देश का नाम रोशन करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनकी उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का संदेश देना था। समारोह में सम्मानित होने वाली महिलाओं में समाज सेवा, शिक्षा, शिक्षिका, खेल, नृत्य, व्यवसाय, कवियत्री, आशा सहयोगिनी, नगर निगम स्वच्छता अभियान, पर्वतारोहण, कला एवं आर्ट-क्राफ्ट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लेखिका, राजनीति तथा भीलवाड़ा पुलिस विभाग की कालिका पेट्रोलिंग टीम सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों मैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा थे थे इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आजाद शर्मा पूर्व सभापति मंजू पोखरना समाज सेविका आशा रामावत, यूनेस्को स्टेट फेडरेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, कार्यक्रम आयोजक पूर्वांचल समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा और कार्यक्रम संयोजक अनुराधा झा द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ की गई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे सभागार में नारी शक्ति के सम्मान का वातावरण बन गया और कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को यादगार बना दिया। माधवी सेन, हार्वी शर्मा और वंशिका सेन ने अपनी मनमोहक और शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया और कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
पूरे कार्यक्रम का संचालन आकर्षक और प्रभावी शैली में एंकर रोनी राज ने किया। उन्होंने अपने सधे हुए संचालन से पूरे समारोह को व्यवस्थित और रोचक बनाए रखा, जिससे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
सम्मान समारोह के अंत में आयोजन समिति की ओर से पूर्वांचल समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों से महिलाओं के योगदान को पहचान और सम्मान मिलता है।
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी घोषणा की कि 22 मार्च 2026 को बिहार दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने भीलवाड़ा में निवास कर रहे सभी पूर्वांचलवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।