Homeराजस्थानअलवरजीनत खान बनी मुस्लिम महासभा की ख्वातीन विंग की संभाग अध्यक्ष

जीनत खान बनी मुस्लिम महासभा की ख्वातीन विंग की संभाग अध्यक्ष

अजीम खान चिनायटा

करौली/स्मार्ट हलचल|मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमा सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक सिकंदर पठान ने जीनत खान को ख़्वातीन विंग की जयपुर संभाग अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।नियुक्ति आदेश जारी होते ही जयपुर संभाग सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम बताया।जीनत खान लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा प्रचार प्रसार और महिलाओं के मार्गदर्शन से जुड़ी रही है। उन्होंने सदैव समाज में एकता भाईचारा और शिक्षा के प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमा सोलंकी, राष्ट्रीय प्रभारी अमजद पठान, प्रदेश अध्यक्ष इकबाल खान भाटी व प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा व राष्ट्रीय महासचिव आबिद खान ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि जीनत खान जैसी महिला जुझारू और ईमानदार कार्यकर्ता संगठन की रीड है। हमें विश्वास है उनके नेतृत्व में जयपुर संभाग में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES