स्मार्ट हलचल|वंडर सीमेंट लिमिटेड निम्बाहेड़ा के नीव इनिशिएटिव के तहत दिनांक 16.09.2026 को कंपनी के *यूनिट हेड श्री नितिन जैन के निर्देशन में संचालित वंडर इकोग्रीन इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत वंडर सीमेंट पंचफल उद्यानए धनोरा में ऋषि पंचमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।* कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनोरा के ग्रामवासी एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने *वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया तथा समाज को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।* इस के दौरान *माँ की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन भी किया गयाए जिसमें माताओं को बच्चों को पोषण स्वास्थय एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाई गई*
उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट द्वारा परियोजना के आरम्भ से ही प्लांटए माइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी वंडर वृक्ष रथ के माध्यम से राजकीय विद्यालयोंए सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य *पौधारोपण के साथ.साथ पौधों का संरक्षण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है।* इससे विद्यार्थियों एवं आमजन में वृक्षों के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा मिलेगा। ऋषि पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लिया गया यह संकल्प सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम का सञ्चालन श्री दीपक भट्ट द्वारा किया गया द्य इस दौरान श्री भोपराज टांक प्रशासक ग्राम पंचायत फलवा श्री अनिल सोमानी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें I