निंबाहेड़ा/वंडर सीमेंट लिमिटेड, स्मार्ट हलचल।निम्बाहेड़ा द्वारा प्रस्तावित फलवा चूना पत्थर ब्लॉक परियोजना क्षेत्र 11.9962 हेक्टेयर उत्पादन क्षमता 1.10 लाख टी.पी.ए.. गांव फलवा, तहसील निम्बाहेड़ा एवं जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान की पर्यावरण स्वीकृति हेतु जनसुनवाई बुधवार को क्षेत्रिय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, चित्तौड़गढ़ के संयोजन से सुरपूर बालाजी मंदिर के पास खुले मैदान में सम्पन्न हुई। यह जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी आशीष कुमार बोरासी, उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा विकास पंचोली, तहसीलदार निम्बाहेड़ा घनश्याम जरवार, सहायक खनी अभियन्ता निम्बाहेड़ा प्रदिप मीणा सहित विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने वंडर सीमेंट लिमिटेड निम्बाहेड़ा को प्रस्तावित चूना पत्थर ब्लॉक परियोजना क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामवासियों की विभिन्न आशंकाओं, समस्याओं विभिन्न सुझावों एवं आवश्यक विकास कार्यों की मांग का समाधान बताते हुए वंडर सीमेंट के माइनिंग हेड ओम प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि वंडर सीमेंट लिमिटेड हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को पूर्णता निर्वहन करता है, और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वास और उत्पादन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और वंडर सीमेंट लिमिटेड का हमेशा यह प्रयास होगा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई को लेकर क्षेत्र में रोजगार एवं विकास की मांग रखी। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र वासियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को खनन स्वीकृति देने के लिए समर्थन पत्र भी दिए। इस दौरान पर्यावनण विभाग, उपखण्ड कार्यालया सहित संबंधित राजकीय अधिकारिया एवं कर्मचारियो सहित बडी संख्या में ग्रामवासि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
