प्रदेश कार्यसमिति बैठक से लेकर दिसंबर के अधिवेशन तक की तैयारियों पर बनी कार्ययोजना, सीमेंट व विद्युत क्षेत्र के पदाधिकारियों ने लिया भाग
अनिल कुमार खींची
ब्यावर । स्मार्ट हलचल।भारतीय मजदूर संघ जिला ब्यावर की मासिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत श्रमिक गीत और भारत माता के जयकारों के साथ हुई।जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़ ने बताया कि बैठक में आगामी 14 एवं 15 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक तथा 12 दिसंबर को प्रस्तावित स्वदेशी जागरण एवं राजस्थान प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए इकाई एवं तहसील स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार किया गया।
बैठक में श्री सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, बांगड़ सीमेंट एवं विद्युत क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संभाग सह संगठन मंत्री दिलीप टांक, जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़, सीमेंट महासंघ महामंत्री शंकर सिंह लगेत, विधि सलाहकार दिलीप सेन, ब्यावर तहसील अध्यक्ष मन्नाराम चौधरी, छगनदान चारण, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, राजेंद्र कुमार चौहान, जैतारण तहसील अध्यक्ष सरदार अली, रायपुर तहसील अध्यक्ष रवि राज सिंह, हितेंद्र शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह एवं प्रदीप भाटी सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।