Homeराजस्थानकोटा-बूंदीकार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है उनका पूरा सम्मान होगा --प्रेमी

कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है उनका पूरा सम्मान होगा –प्रेमी

देहीखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित

बून्दी – स्मार्ट हलचल|जिले के देहीखेड़ा में मंगलवार को बस स्टैंड समीप कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन हुआ। के. पाटन विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का आधार होते है, और वही पूंजी भी होतें है, उनका पूरा सम्मान होगा। सम्मेलन में विधानसभा के प्रदेश प्रभारी प्रमोद फागणा ने भी अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को जल्द संगठन के रिक्त पदों पर नियुक्त करने के संकेत दिए। पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा ने कहा कि बून्दी में कांग्रेस जमीन पर मजबूत है, और तीनों विधायक कांग्रेस के है। सम्मेलन को इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नेंनक राम मीणा, मंडल अध्यक्ष राम लक्ष्मण मीणा, जिला परिषद सदस्य के सी वर्मा ने सम्बोधित किया। इस दौरान देहीखेड़ा सरपंच राजकुमार मीणा, खरायता सरपंच बद्री लाल, अरनेठा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा, महेश मीणा, समेत करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES