Homeस्मार्ट हलचलविधायक आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर कावड यात्रा...

विधायक आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर कावड यात्रा का स्वागत किया

ओम जैन शंभूपुरा।

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|श्रावण मास की कृष्ण दशमी पर रविवार को प्रातः मधुवन स्थित हाथीकुण्ड महादेव मंदिर से श्रद्धालुओ द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा बड़ी संख्या में महिला, पुरूष अपने कंधो पर कावड़ लेकर व महादेव का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में बग्गीयो पर शिव, पार्वती की वेशभुषा में श्रद्धालु विराजमान थे जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। यात्रा का मधुवन मार्ग पर चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक आक्या स्वयं भी अपने कंधो पर कावड़ लेकर व जयकारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उप सभापति भरत जागेटिया, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, शेलेन्द्र झंवर, विनित तिवारी, महेन्द्र जोशी, राजन माली, पुरण सिंह राणा, झमकलाल शर्मा, रवि मेनारिया, नीरज सुखवाल, देवीलाल राठौड़, राजेश लोठ, मुन्नालाल गुर्जर, रामप्रसाद बगेरवाल, नंदलाल रेगर, मृदुल जोशी, अरमान खान, उदयलाल धाकड़, हंसराज सुहालका, रमेश रामचंदानी, चेतन खत्री, गोपाल भांबी, जयदेव योगी, दिनेश बंजारा, मुकेश काबरा, दिनेश धाकड़, सहित बढ़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES