Homeराजस्थानजयपुरराज्य सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर...

राज्य सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्र महवा में निम्न कार्यों की दी सौगात: विधायक राजेंद्र मीणा

नीरज मीणा

महवा। स्मार्ट हलचल/महवा में आयुर्वेद,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय। जमीन आवंटन जल्द ही भूमि पूजन। बालाहेड़ा (महवा) में कृषि महाविद्यालय। जमीन आवंटन जल्द ही भूमि पूजन। खोहरा (महवा) 400 केवी जीएसएस। जमीन आवंटन जल्द ही भूमि पूजन।
महवा क्षेत्र में 33/11 केवी जीएसएस लोटवाड़ा, सालिमपुर। जल्द ही टेंडर लग जाएंगे कार्य नव वर्ष में प्रारंभ:
महवा नगरपालिका क्रमोन्नत विकास की राशि बढ़ी।
विधानसभा क्षेत्र में एक साल में 85 करोड़ों रुपए की लागत (सेंशन) से प्रत्येक गांव ढाणी/ नगरपालिका में सड़कों का जाल। कार्य प्रगति पर…..
मंडावर उपखंड में जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय की घोषणा। जल्द ही भूमि पूजन।
प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय महवा से बहुउद्देशीय चिकित्सालय में क्रमोन्नत।
पशु उपकेंद ऊकरूंद पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत।
पशु उपकेंद गोहंडी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत।
खोहरा मुल्ला में उप तहसील की घोषणा। कार्य प्रगति पर…..
आपदा विभाग से महवा में विद्यालय/ स्वास्थ्य में 392.00 लाख की घोषणा। जल्द ही कार्य..
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद सांथा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत।
महवा में 5 नवीन आंगनबाड़ी केंद की घोषणा। जल्द ही शुभारंभ।
विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों बड़े ट्यूबबेल दर्जनों हेडपंप स्वीकृत।
विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ में कक्षा कक्ष निर्माण कार्य।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हुडला की जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालाहेड़ी जमीन पूर्व जगह पर आवंटन की गई है जल्द ही भूमि पूजन कर दिया जाएगा।
तालचिड़ी में कॉलेज की जमीन को नई जगह भूमि आवंटन कराकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगरपालिका क्षेत्र मंडावर में पानी के लिए अमृत योजना के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
नगरपालिका महवा क्षेत्र में डीपीआर तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी गई है जिसमे अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें बनाई जाएगी साथ ही रोड लाइट, डिवाइडर,हाई मास्क लाइट, सभी समाजों के महा पुरुषों की सर्किल एवं मूर्ति निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
कई समाजों की छात्रावास के लिए भूमि आवंटन कार्य प्रगति पर।
साथ ही विधायक कोष से दर्जनों ग्राम पंचायतों में करीब 4.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिनके निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं।
महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मेरा एक ही मकसद है महवा जिला मुख्यालय बने वहीं महवा की जनता ने महवा विधायक राजेंद्र मीणा के एक साल के कार्यों की सराहना की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES