Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपुरुषोत्तम पारीक विश्व ब्राह्मण संगठन के कोटा संभाग प्रभारी नियुक्त

पुरुषोत्तम पारीक विश्व ब्राह्मण संगठन के कोटा संभाग प्रभारी नियुक्त

राजकुमार राठौड़

बूंदी-स्मार्ट हलचल|विश्व ब्राह्मण संगठन (पंजीकृत) ने सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक को कोटा संभाग का प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है।
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त कोटा संभाग प्रभारी पुरुषोत्तम पारीक ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र, जिसमें बूंदी, कोटा, झालावाड़ और बारां शामिल हैं, सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन कार्यों में ब्राह्मण वर्ग ने सदैव एक प्रभावी भूमिका निभाई है।
पारीक ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हाड़ौती में इस संगठन के माध्यम से ब्राह्मण प्रतिभाओं के सहयोग से सभी समाजों को शिक्षित एवं जागरूक करने का कार्य किया जाएगा तथा विशेष रूप से ब्राह्मण समुदाय के लोगों में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी।”
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि इस सामाजिक और शैक्षिक अभियान को हाड़ौती के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही कोटा, झालावाड़ और बारां जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES