समर्थ कुमार सक्सेना
स्मार्ट हलचल|बांगरमऊ रेंज उन्नाव द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम तकिया निगोही जिला उन्नाव के परिसर में पवित्र त्रिवेणी वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए गए और “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
फलदार पौधों का रोपण
वृद्ध आश्रम के प्रबंधक पी एन सिंह, उन्नाव पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आर बी सिंह और उप प्रधानाचार्य मोहन लाल वर्मा ने फलदार पौधे जैसे आंवला, अमरुद, कटहल और बालम खीरा लगाए।
विश्व पर्यावरण दिवस की विषय वस्तु
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की विषय वस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी बांगरमऊ नीरज कुमार विद्यार्थी ने गोष्ठी में इस विषय पर प्रकाश डाला और वृद्धाश्रम के प्रबंधक पी एन सिंह और उप प्रधानाचार्य मोहन लाल वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के समस्त स्टाफ, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, वन दरोगा अवधेश अवस्थी और अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।


