Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दछलक उठा खुशियों का फतेहसागर विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट...

छलक उठा खुशियों का फतेहसागर विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले

स्मार्ट हलचल/

जिला कलक्टर ने पूजा अर्चना कर खोले गेट

उदयपुर, 7 सितम्बर। स्मार्ट हलचल/उदयपुर शहर की शान विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील लबालब होकर ओवरफ्लो हो गई। शनिवार को गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर फतेहसागर के गेट खोले। इसके साथ ही समूचा उदयपुर खुशी से झूम उठा। पाल पर मौजूद लोगों ने जयकारे लगाकर खुशी व्यक्त की।

उदयपुर में गत दिनों हुई लगातार बारिश से झीलों में तेजी से पानी की आवक हो रही है। गत दिनों पिछोला झील के लबालब होने पर स्वरूपसागर के गेट खोले गए थे। इससे फतहसागर का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। शनिवार को फतहसागर का जलस्तर 13 फीट होने के बाद दोपहर 1 बजे गेट खोलने की घोषणा की गई। दोपहर ठीक 1 बजे आमजन को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने डाउन स्ट्रीम का जायजा लिया, ताकि पानी के बहाव से जनहानि नहीं हो। इसके पश्चात जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा आदि ने विधिवत पूजा अर्चना की। जिला कलक्टर ने श्रीफल वधेर कर जल देवता को पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात एक-एक करके फतेहसागर के 4 गेट 6-6 इंच क्षमता में खोले गए।

लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं
गेट खुलने के साथ ही रपट पर जलराशि बहना शुरू हो गई। यह देखकर लोगों का उत्साह दुगुना हो गया। आमजन व पर्यटकों ने जयकारे लगाकर स्वागत किया। वीकेण्ड पर गेट खुलने से पाल पर देर रात तक लोगों का जमघट लगा रहा। लोगों ने सेल्फी लेकर तथा रिल्स बनाकर वीकेंड इंजाॅय किया।

जिला कलक्टर ने दी बधाई
जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने शहर की सभी झीलों सहित बांध-तालाबों के लबालब होने पर जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर और प्रकृति के आशीर्वाद से जिले में पर्याप्त वर्षा हुई है। फतेहसागर और पिछोला जैसी झीलें उदयपुर के पर्यटन की आधार हैं। झीलें भरने से पर्यटकों की बहार रहेगी, जिससे उदयपुर में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। जिला कलक्टर ने पर्यटकों और शहरवासियों से जल स्रोतों के आसपास भ्रमण के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES