कोटा। स्मार्ट हलचल/विश्व वानिकी दिवस पर रामगढ़ विषधारी वन विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा के निर्देशन और व्याख्याता डॉ. रंजना गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वानिकी विज्ञान की जानकारी पर आधारित इस प्रतियोगिता में तीनों श्रेणियों में पुरस्कार जीते। प्रथम स्थान पर मोनिका गोचर, लक्ष्मी बैरवा और गौरव रहे। द्वितीय स्थान पर भूमिका विजय, गोकुल बैरवा, कुमकुम, खुशी जैसवाल और मुस्कान मीना रहे। तृतीय स्थान पर भानुप्रिया, संजना वर्मा, अश्विनी कुमार, खुशी जैन और भूमिका विजय रहे। वन विभाग ने विजेताओं को रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में वन्यजीव सफारी कराई, जहाँ उन्होंने प्रवासी पक्षियों, सांभर और बाघ के पगमार्कों का अवलोकन किया। सफारी के दौरान वन संरक्षण, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
एसोसिएशन अध्यक्ष पीयूष बज और सचिव अनिमेष जैन ने इस उपलब्धि को पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया। यह प्रतियोगिता हमारे विद्यार्थियों के लिए केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों में यह जागरूकता फैला सकें।”