भीलवाड़ा:स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा के चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों ने 30 जनवरी से 1 फरवरी तक इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2.0 में सक्रिय एवं प्रभावशाली सहभागिता की। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से लेखांकन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहाँ वर्तमान आर्थिक परिदृश्य, तकनीकी नवाचार तथा पेशेवर विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष आलोक सोमानी ने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बदलते आर्थिक वातावरण के अनुरूप स्वयं को अद्यतन रखने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जिससे पेशे की गुणवत्ता एवं दृष्टिकोण को नई दिशा मिलती है। इसमें दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से आए 8000 लेखांकन विशेषज्ञों ने भाग लिया।
शाखा उपाध्यक्ष दिनेश सुथार ने बताया कि इस अवसर पर भीलवाड़ा के सीए पंकज जोशी को आईसीएआई (ICAI) द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ऑडिट (DISA) परीक्षा में अखिल भारतीय प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त करने के लिए भी सम्मानित किया गया।
वहीं सचिव अक्षय सोडाणी ने बताया कि इसमें केंद्रीय मंत्री सीए पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,श्री सीए कुमार मंगलम बिड़ला: चेयरमैन, आदित्य बिड़ला समूह, मिस्टर जीन बुकोट: अध्यक्ष, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (IFAC, सुश्री जेनिफर लोपेज़: सीईओ, कन्फेडरेशन ऑफ एशियन एंड पैसिफिक अकाउंटेंट्स (CAPA), श्री श्रीधर वेम्बू: सह-संस्थापक, ज़ोहो कॉर्पोरेशन (Zoho), सीए नवनीत मुनोत: एमडी और सीईओ, एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC), सीए अनिल सिंघवी: मैनेजिंग एडिटर, ज़ी बिजनेस ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखे।
इसमें भीलवाड़ा से सीए आलोक सोमानी, अक्षय सोडाणी, दिनेश आगाल, नवनीत तोतला, शाहरुख अहमद खान, रतन सिंह तंवर,सुनील सोमानी,विरेन्द्र कुमार पटवारी, रजत गगरानी, अखिल काख़ानी, निर्भीक गांधी, सत्य नारायण लाठी, पुलकित राठी, मुरली अटल, चेचानी भाग चंद, अक्षत बिरला, मोनिका समदानी, राहुल समदानी, पुनीत कुमार मेहता और दिनेश जी सुथार समेत 30 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन में सहभागिता के माध्यम से भीलवाड़ा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सक्रियता, पेशेवर प्रतिबद्धता एवं निरंतर सीखने की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।













