Homeभीलवाड़ाविश्व मानव रूहानी केंद्र 13300 फीट ऊंचाई पर चिकित्सा व्यवस्था कर पेश...

विश्व मानव रूहानी केंद्र 13300 फीट ऊंचाई पर चिकित्सा व्यवस्था कर पेश कर रहा मानवता की मिसाल

बिन्टू कुमार

नारायणपुर /स्मार्ट हलचल/विश्व मानव रूहानी केंद्र (वीएमआरके) इन दिनों संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख संत बलजीत सिंह से प्रेरित होकर हिमाचल प्रदेश में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान करीब 13300 फीट ऊंचाई पर स्थित गौरी कुण्ड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहा हैं। विश्व मानव रूहानी केंद्र के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 24 अगस्त से मणिमहेश यात्रा चल रही है। यात्रा पथरीले व खड़ी चट्टानों वाले पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती हैं। जिसमें विश्व मानव रूहानी केंद्र के द्वारा 24 अगस्त से 17 चिकित्सक एवं स्वंयसेवकों की टीम के साथ 76 दवाइयों के डिब्बे, 2 एम्बुलेंस, 1 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1 ईसीजी मशीन, 1 मल्टी पैरा मॉनिटर और 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। जिसमे करीब 8 दिनों में 6530 से अधिक मरीजों को निशुल्क चिकित्सा देखभाल एवं दवाइयां दी गई हैं। चिकित्सा सेवाओं से अतिरिक्त अगर बात करें तो वीएमआरके द्वारा 50 जोड़े जूते भी भेंट किए गए इन जूतों के द्वारा संकट में फंसे लोगों को बचाने और उनकों बाहर निकालने में काम में लिए जा रहा हैं।

संस्था परोपकार कार्य के लिए वर्ष भर रहती सक्रिय

विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था हैं। जो हरियाण के जिला पंचकुला गाँव नवांनगर में स्थित है। यह संस्था सन् 2005 से मानवता की सेवा में सेवारत हैं। संस्था की सम्पूर्ण भारत में 255 शखाएं हैं। यह संस्था जनहितकारी कार्यों के लिए वर्ष भर सक्रिय रहती हैं। वर्ष भर में संस्था के द्वारा चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, शैक्षिणिक चैरिटी और तीर्थ यात्रा सेवाओं का आयोजन शामिल हैं। इस वर्ष भी संस्था द्वारा 8 राज्य व 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 53 कांवड़ शिविरों में निशुल्क भोजन, विश्राम और चिकित्सा सुविधाएँ देकर लाखों लोगों की सेवाएं की हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES