जिस टीचर ने जीवन में बच्चों को सफल बनाया हो, मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़ा रहा हो। बच्चे भी उसका साथ कभी भी नहीं छोड़ते। खान सर ने बच्चों के इर्द-गिर्द अपना जो व्यक्तित्व बनाया है, उसमें वो हमेशा बच्चों के लिए बोलते और उनके पक्ष में सड़क तक पर लड़ते नजर आते हैं। ऐसे में जब बीते दिनों खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई, तब छात्र उनके समर्थन में उतर आए।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के बाहर सैकड़ों बच्चों की भीड़ देखने को मिलती है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया की जनता का भी यहीं कहना है कि ‘ये प्यार 1 का नहीं, बल्कि खान सर की सालों की मेहनत की कमाई है।
2 जून को खान सर की कोचिंग में प्रतिद्वंदी कोचिंग वालों ने तोड़फोड़ की और मारपीट में गार्ड को भी गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। इस घटना से खान सर तो व्यथित नजर ही आए। साथ ही, बच्चों भी इससे काफी मायूस हुए। जिसके चलते वह कथिततौर पर खान सर का हाल-चाल जानने और अपना समर्थन जतलाने के लिए उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए।
खान सर से प्यार करने वाले सैकड़ों बच्चों से खान सर के घर की गली भर गई। जिसके बाद आखिर में उन्हें ही बालकनी में आकर हाथ जोड़ना पड़ा और यह कहना पड़ा कि ‘आप लोग अपने घर जाइए।’ बच्चे लौटे या नहीं, यह वीडियो में दिखाई नहीं पड़ता। लेकिन खान सर के लिए जब बच्चे इतनी बड़ी संख्या में इक्ट्ठा हो सकते हैं, तो जाहिर है, उनकी बात मानकर वापस भी लौटेंगे!
’
खान सर आज फेमस है, उनकी गिनती भारत के सबसे सफल एजुकेटर्स में होती है। जिन्होंने शिक्षा को सिर्फ व्यापार का जरिया नहीं बनाया। बल्कि उससे आगे बढ़कर गरीब बच्चों को भी शिक्षित किया। अफोर्डबल कोचिंग फीस और अपनी अनोखी टीचिंग स्किल्स के लिए लोकप्रिय खान सर का जीवन भी मोटिवेशन से कम नहीं है।
खान सर के लिए सम्मान
इंटरनेट पर यूजर्स खान सर के लिए कथिततौर पर इक्ट्ठा हुई बच्चों की भीड़ वाली वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रही है। 65 हजार से अधिक व्यूज और 6 हजार से ज्यादा लाइक्स कमाने वाले इस वीडियो पर सैकड़ों लोगों के रिएक्शन मौजूद है। जिसमें ज्यादातर यूजर्स खान सर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ‘यही उनके जीवन की असली कमाई है।’
