Homeराजस्थानजयपुरमकर संक्रांति पर सालिमपुर में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, कैबिनेट मंत्री...

मकर संक्रांति पर सालिमपुर में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा होंगे मुख्य अतिथि

मनोज खंडेलवाल

स्मार्ट हलचल/महवा उपखंड क्षेत्र के सालिमपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और महवा विधायक राजेंद्र मीणा दोपहर दो बजे विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस प्रतिष्ठित दंगल में दूर-दराज के क्षेत्रों से देश के नामी-गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे और अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों के अनुसार यह कुश्ती दंगल सालिमपुर की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे हर साल मकर संक्रांति पर बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों की प्रतिभा और जोश इसे एक विशेष आयोजन बनाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इस आयोजन के नियमित मुख्य अतिथि हैं और हर साल इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस वर्ष भी आयोजन को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दंगल को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीणों का मानना है कि इस आयोजन से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलता है, बल्कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलता है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से ग्रामीणों को विकास के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुश्ती दंगल के माध्यम से सालिमपुर न केवल अपनी परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है, बल्कि खेल और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES