सूरौठ। स्मार्ट हलचल/कस्बा निवासी साहित्यकार एवं रिटायर्ड वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राधेश्याम विजय (84) का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। कस्बे में निकाली गई उनकी शव यात्रा में काफी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक विजय ने साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि आयोजित की थी तथा कई किताब एवं नाटक लिखे थे। विजय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।