बानसूर ।स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम सबलपुरा पंचायत के काली पहाड़ी गांव के रहने वाले अनिल कुमार यादव ने सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर पदोन्नति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनिल कुमार यादव ने अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल कुमार दिल्ली में हेडक्वार्टर पर पोस्टेड है। अनिल कुमार यादव के लेफ्टिनेंट कमांडर बनने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बधाई दी है। अनिल कुमार यादव 2002 में नौ सेना में साधारण सैनिक के पद पर भर्ती हुए थे। सन 2018 में लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत हुए। वही 1 अक्टूबर 2024 को नौ सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर पदोन्नत होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल कुमार के पिता प्रहलाद यादव भी नौ सेना में लेफ्टिनेंट के पद से रिटायर्ड है और उनका छोटा भाई नेवी में मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर के पद पर तैनात है। अनिल कुमार के चाचा सर्वोत्तम यादव वरिष्ठ अध्यापक है। अनिल कुमार ने क्षेत्र के नाम रोशन करने पर खुशी का माहौल है।