Homeराजस्थानअलवरयादव समाज का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

यादव समाज का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

बानसूर।स्मार्ट हलचल/कस्बें के यादव छात्रावास में सोमवार को यादव समाज का ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह और वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आयोजकों द्वारा अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ ही विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी जहां लोगों ने उस पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत यादव ने कहा कि देश में यादव समाज हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा है, हमारे समाज के बच्चे हर क्षेत्र में देश की सेवा कर रहे हैं तों वहीं मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि अब समय है कि हमारा समाज दहेज जैसी कुरूतियो को छोड़ समय के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारे समाज का कर्तव्य है कि वो सभी जातियों को साथ लेकर श्री कृष्ण जी के संस्कारों,भावों को जन जन पहुंचाए। इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र यादव ने कहा कि बानसूर मेरे घर जैसा है,मेरे जयपुर में कार्यक्रम छोड़कर मैं बानसूर चला आया,ये हमारे समाज का प्यार प्रेम ही है जो मुझे आपसे जोड़े रखता है। मंच संचालन एडवोकेट नवीन कुमार यादव व सत्यवीर गुरूजी ने किया । इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव रहें तों वहीं मुंडावर विधायक ललित यादव, भाजपा नेता महेंद्र यादव, पूर्व विधायक महिपाल यादव,प्रधान सुमन सुभाष यादव,भैरूराम यादव, राजकुमार पहलवान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश यादव, अजित यादव सहायक अभियंता यादव समाज संस्थान अध्यक्ष सुभाष यादव, देशराज यादव, डाक्टर विजय यादव, एडवोकेट अनिल कुमार, उदय सिंह यादव, दयाराम संरपच राजेन्द्र यादव संरपच जयसिंह गुरूजी, मनोज पार्षद, देवीराम यादव,आर सी यादव,जले यादव संरपच सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES