Homeभरतपुरराजमेस डॉक्टरों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, राज्य सेवा...

राजमेस डॉक्टरों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, राज्य सेवा नियम लागू करने की मांग, लिखित में आश्वासन पर अड़े


Doctors associated with Rajmes in Medical College Dungarpur went on strike for the fifth day on Friday

रितिक मेहता
डूंगरपुर स्मार्ट हलचल। मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर में राजमेस से जुड़े डॉक्टर शुक्रवार को पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे। राजमेस डॉक्टरों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया और आहुतियां देते हुए सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। डॉक्टरों ने कहा- उनकी मांगों पर अब केवल मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सरकार लिखित में उनकी मांगों को पूरा करे। इसके बाद ही आंदोलन खत्म होगा। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में राजमेस के डॉक्टर पांचवें दिन भी अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह से चौपट दिखाई दे रही है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं मिलने से मरीज भटक रहे हैं। वहीं, अस्पताल में रूटीन के ऑपरेशन पूरी तरह से ठप है। केवल इमरजेंसी ऑपरेशन ही हो रहे हैं। वहीं, ओपीडी में मरीजों की लाइने लग रही हैं। ऐसे में मरीज परेशान हैं। दूसरी ओर डॉक्टरों ने सद्बुद्धि यज्ञ से सरकार के सामने मांग रखी। डॉक्टरों ने यज्ञ में आहुतियां दी और राज्य सेवा नियम लागू करने की मांग रखी। डॉ. प्रभाष भावसार ने बताया- वित्त विभाग के साथ जयपुर में डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बात हुई है, जिसमें मौखिक आश्वासन दिया गया है। डॉक्टर लिखित में नोटशीट चलने तक हड़ताल करने पर अड़े हुए हैं। ऐसे में डॉक्टर मांग पूरी नहीं होने तक अपने आंदोलन पर अड़े रहेंगे। इससे मरीजों को परेशानी होगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES