ब्राह्मण कल्याण परिषद का कोटा में ऐतिहासिक आयोजन
कोटा: स्मार्ट हलचल|गोदावरी धाम स्थित हनुमंत वाटिका में ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा 61 ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पवित्र कार्यक्रम का आयोजन समाज में संस्कार और संस्कृति की पुनः स्थापना के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम के संयोजक ब्रजराज गौतम ने बताया कि इस भव्य आयोजन की शुरुआत प्रातः गणेश पूजन से हुई। उसके बाद 21 महिलाओं ने मंगल कलश लेकर गोदावरी बालाजी से हनुमंत वाटिका तक नृत्य करते हुए मंगल गीत गाए
ब्रह्म मुहूर्त में, 11 यजमानों के नेतृत्व में बड़े हवन कुंडों पर 61 ब्राह्मण बटुकों ने यज्ञोपवित संस्कार विधि पूरी की। यज्ञोपवित संस्कार एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिन्दू रीति है, जिसमें बालक को यज्ञोपवीत (जनेऊ) पहनाया जाता है। यह संस्कार ब्राह्मण समुदाय में शिक्षा, संस्कार और धार्मिक कर्तव्यों के पालन की शुरुआत मानी जाती है। इस अवसर पर कई वटुको ने मुंडन संस्कार के बाद हवन कुंड के समक्ष पूजा की और आहुतियां दीं। समाज बंधुओं ने आचार्य ब्राह्मण की उपस्थिति में जनेऊ संस्कार करवाया, जिससे बच्चों में ज्ञान, संस्कार और आत्मशक्ति का संचार हुआ।
इस कार्यक्रम में गोदावरी धाम के महंत बाबा शैलेंद्र भार्गव, बनखंडी बालाजी के महंत सत्यप्रकाश जी शर्मा, लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता और कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
बनखंडी बालाजी के महंत सत्यप्रकाश शर्मा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “ब्राह्मण बालक जब यज्ञोपवित धारण करता है, तो वह पंडित और विद्वान बनता है, जिससे उसका जीवन सशक्त और संस्कारित होता है।”
राजीव दत्ता ने इस अनूठे कार्यक्रम को सराहा और घोषणा की कि वे ब्राह्मण बालकों को वेद विद्या की शिक्षा देने के लिए पांच बीघा जमीन देंगे। वहीं, कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यज्ञोपवित संस्कार से बच्चों में शिक्षा, संस्कार और आत्म शक्ति का संचार होता है।
कार्यक्रम के मुख्य जजमान दिग्विजय शुक्ला एवं पंडित अनिल गौतम के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य उपस्थित जन
इस आयोजन में ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी, संभागीय अध्यक्ष बृजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, संभागीय युवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी, कोटा दक्षिण अध्यक्ष दिलीप आदित्य, रॉयल क्लब अध्यक्ष एस.एन. शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, के के शर्मा कमल, नहुष व्यास, भूपेंद्र श्रृंगी, पंडित पुरुषोत्तम पंचोली, अनूप ठाकुर, अरुण भार्गव ,दिनेश शर्मा, सुनील गौतम, रवि पारीक, रेवती रमन शर्मा, रमेश जोशी, पुरुषोत्तम शर्मा, पीयूष शर्मा, लोकेश गौतम ,राकेश शर्मा विजय शर्मा ,उत्तम शर्मा ,राजेश शर्मा ,नरेंद्र शर्मा, पुष्पकांत शर्मा अशोक मिश्रा, सचिन मिश्रा, कमल शर्मा, पंकज शांडिल्य, देवेंद्र त्रिवेदी,अजय त्रिवेदी ,अंशुल तिवारी आशा द्विवेदी सत्यनारायण शांडिल्य हंसा त्यागी डॉ मनीष तिवारी, अजय शर्मा मनमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।
इस आयोजन ने बच्चों में संस्कारों की महत्ता को उजागर करते हुए समाज में एक सशक्त और संस्कृतिवर्धक संदेश दिया।
समारोह में उपस्थित अन्य विशिष्ट व्यक्ति:
राजेंद्र गौतम, शालिनी गौतम,शिवकांत नंदलाला, अनूप ठाकुर,अरविंद कौशल, रामस्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश टंकारिया, विशाल शर्मा, जगमोहन गौतम, किशन पाठक, गोविंद शर्मा, सूर्यभान शर्मा राकेश व्यास हरि सूदन शर्मा लोकपाल जगदीश शर्मा
यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि बच्चों को एक दृढ़ और संस्कारित जीवन की ओर प्रेरित करने वाला था।










