Homeभीलवाड़ाबढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शहर में 7 दिन तक रहेगी...

बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शहर में 7 दिन तक रहेगी एक तरफा यातायात व्यवस्था

भीलवाड़ा । भीलवाडा शहर में बढते यातायात दबाव को कम करने एवं आमजन को सुलभ यातायात व्यवस्था देने हेतु यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 03 मार्च, 2025 को तिपहिया व चोपहिया वाहन को वन-वे किया जायेगा। वन-वे यातायात व्यवस्था आगामी 7 दिवस के लिए प्रायोगिक के तौर पर कि जा रही है। वन-वे यातायात व्यवस्था प्रायोगिक परिणाम सकारात्मक रहे तो कानूनी रूप से लागु किया जायेगा। अशोक कोठारी विधायक की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था के बारे में आयोजित बैठक में यातायात व्यवस्था के बारे में प्राप्त सुझावो के मध्यनजर जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शहर भीलवाडा में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने एवं आमजन को सुलभ यातायात व्यवस्था देने हेतु दिनांक 03 मार्च 2025 सोमवार से साबुन मार्ग-दाल मिल, मुरली विलास धर्मशाला तिपहिया व चौपहिया वाहन वन-वे किया जाता है। साथ ही खण्डेश्वर मंन्दिर से अजमेर पुलिया से जिलाधीश कार्यालय की ओर जाना बन्द कर जिलाधीश कार्यालय की ओर जाने के लिए सभी तरह के वाहनो को अजमेर तिराया, जेल चौराहा होकर जिलाधीश कार्यालय जाना नियत किया गया है। यह यातायात व्यवस्था आगामी 7 दिवस के लिए प्रायोगिक के तौर पर किया जा रहा है। यदि इसके परिणाम सही व सकारात्मक रहे तो इसे कानूनी रूप से स्थाई रूप से लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस भीलवाड़ा को आमजनता से सहयोग अपेक्षित है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES