भीलवाड़ा। एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा के निर्देशन में शहर की सड़को पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त नजर आ रही है अब शहर में लापरवाही, तेज-गति, शराब पीकर वाहन चलाना और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कोई रियायत नही बरती जाएगी। यातायात शाखा भीलवाडा द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई। तेजगति में वर्ष 2024 में 11866 चालान व वर्ष 2025 में 26462 चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ वर्ष 2024 में 72 व वर्ष 2025 में 255 वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की गई। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करनें वाले वाहन चालकों के खिलाफ वर्ष 2024 में 84 व वर्ष 2025 में 981 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वर्ष 2024 में 2895 व वर्ष 2025 में 3724 वाहन वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। नो पार्किंग में खडे वाहनों के खिलाफ वर्ष 2024 में 8889 व वर्ष 2025 में 9100 वाहन वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। ब्लेक फिल्म लगी वाहनों के खिलाफ वर्ष 2024 में 3152 व वर्ष 2025 में 3374 वाहन वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई।यातायात शाखा जिला भीलवाडा द्वारा यातायात नियमों का पालन नही करनें वाले वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत वर्ष 2024 में कुल 33803 व वर्ष 2025 में 51635 वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की गई।


