मांडलगढ़, 21 जून 2026।स्मार्ट हलचल।आयुर्वेद विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार वर्मा एवं योग प्रशिक्षक विकास सोनी के कुशल सानिध्य में आज ब्लॉक स्तरीय बारहवां अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष का योग दिवस ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ आयोजित हुआ, जिसमें कस्बे के हजारों नागरिकों ने एक साथ योग कर निरोगी काया का संदेश दिया।
इस बार योगाभ्यास कार्यक्रम का नजारा बेहद अद्भुत रहा। योग प्रोटोकॉल के निमित्त होने वाले विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान और हास्यासन का अभ्यास बांसुरी, हारमोनियम एवं ढोलक की देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनों के साथ करवाया गया। मंच से योग का लाइव डेमो प्रदर्शन सहयोगी सुश्री मोनिका बदलानी, कुनाल टेलानी, याशी खत्री और दुर्गेश सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद:
इस महा-आयोजन में मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी जीनगर, विनोद ओस्तवाल, अशोक जीनगर, मनोज सनाढ्य, जमना लाल सेन, पवनेश ओस्तवाल, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, लादू लाल खटीक उपस्थित रहे। इसके साथ ही कनिष्ठ आयुर्वेद नर्स सुनीता बैरागी, रजनी बदलानी, राजकुमार व्यास, प्रकाश चांदनानी, योगेश वैष्णव सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी गण, पत्रकार जन, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध आमजन ने सामूहिक योगाभ्यास कर देश की प्राचीन संस्कृति को नमन किया।
