गंगापुर में विहंगम योग संस्थान द्वारा भव्य रक्तदान शिविर, 91 यूनिट रक्तदान

गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज की पावन प्रेरणा से विहंगम योग संस्थान द्वारा सामुदायिक भवन गंगापुर में विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। नगरवासियों ने इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर में कुल 91 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।शिविर स्थल पर पहुंचे विधायक लादू लाल पीतलिया ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और समाज के प्रति यह सबसे बड़ी सेवा है। विधायक महोदय ने संस्थान के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
शिविर के सफल आयोजन में विहंगम योग संस्थान के संयोजक कैलाश पारीक, कैलाश सुखवाल, हरिओम दाधीच, देवेंद्र जोशी, लादू लाल दाधीच, देवी लाल जैन, राकेश बापना तथा कल्याणमल कुम्हार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मातृशक्ति की ओर से रिचा देवेंद्र जोशी, माया सेन, सुमित्रा दाधीच और रेखा शर्मा सहित अन्य महिला स्वयंसेविकाओं ने भी सक्रिय रूप से सहयोग दिया।शिविर में नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज की प्रेरणा से नियमित रूप से ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जनसामान्य की भागीदारी बढ़ रही है।
रक्तदान शिविर का वातावरण अत्यंत उत्साही और अनुशासित रहा।