मुकेश खटीक
मंगरोप।भाजपा मंगरोप मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।यह शिविर पातलियास ग्राम पंचायत की पहाड़ी पर स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में हुआ।शिविर सुबह 7 बजे शुरू हुआ।एक घंटे तक चले इस शिविर में योग प्रशिक्षक गुरु भंवरलाल सेन ने योग कराया।उन्होंने बताया कि योग से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।साथ ही योग के महत्व की जानकारी भी दी।कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र सिंह चाहर थे।शिविर में माण्डल विधायक उदयलाल भडाणा,मंडल अध्यक्ष किशन मुरारी शर्मा,मंडल प्रतिनिधि एडवोकेट रतनलाल जाखड़,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संपत सुथार,दांथल सरपंच लोकेंद्र सिंह पुरावत,मंगरोप सरपंच प्रतिनिधि भगवान लाल गुर्जर,स्वरूपगंज उप सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह चुंडावत,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गोपाललाल जाट,मंडल उपाध्यक्ष रतनलाल जाट महेशपूरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह पुरावत,भंवरलाल कीर,राघव सोमानी,मुकेश कुमार खटीक,नारायण लाल जाट,शंकर खटीक,माधु लाल तेली,श्यामलाल जाट,शिवसिंह पुरावत,मुकेश साहू,किशन रेबारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।