Homeराज्यउत्तर प्रदेश5 मार्च हो सकता है योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, ओमप्रकाश...

5 मार्च हो सकता है योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, ओमप्रकाश राजभर और RLD को मिल सकती है जगह

5 मार्च हो सकता है योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, ओमप्रकाश राजभर और RLD को मिल सकती है जगह

राजेश कोछड़

स्मार्ट हलचल/लखनऊ-आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। अगले 2-3 दिनों में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि 5 मार्च तक योगी कैबिनेट में कुछ नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। अब चर्चा यह हो रही है कि इस कैबिनेट विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान सहित RLD से एक चेहरे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है जिसमें सहयोगी दलों के विधायकों को भी जगह दी जा सकती है। चर्चा यह है कि इस कैबिनेट विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, भाजपा नेता दारा सिंह चौहान सहित RLD से एक चेहरे को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा, इस विस्तार में बीजेपी के एक से दो चेहरे भी मंडिमंडल में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह छोटा मंत्रिमंडल विस्तार है जिसमें बीजेपी से दारा सिंह चौहान के अलावा एक दो और चेहरे शामिल हो सकते हैं।

‘राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा’: ओम प्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंत्री बनने की चाह लेकर एनडीए (NDA) में शामिल हुए थे। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें योगी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। जिससे अब राजभर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब उनका एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ”अगर राजपाठ न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा।” ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में कहा, भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा। बता दें कि राजभर के योगी मंत्रिमंडल में मंत्री बनने की चर्चा काफी समय से हो रही है। लेकिन अभी तक उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। वह सार्वजनिक तौर पर कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने की बात कही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES