जीतने के बाद आप तो भूल गए जनाब

थांवला। स्मार्ट हलचल|कस्बे की पंचनिबड़ी की ढाणी के ग्रामीणों ने पूंदलौता मे डेगाना विधायक अजय सिंह किलक द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह मे अपना मांगपत्र सौपकर सड़क डामरीकरण, पेयजल और सिटी लाइट से बिजली सप्लाई की मांग रखी। रामलाल मावर, नंदकिशोर, सुरेशचंद, उदाराम, विष्णु सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ज्ञापन मे बताया की उनकी ढाणी मे 600 से 700 ग्रामीणों का निवास है जिसमे विधायक अजय सिंह किलक नेता पिछले विधानसभा चुनाव मे वादा किया था कि जीतते ही उनकी ढाणी मे सिटी लाइट से बिजली जुड़वाई जाएगी ताकि 24 घंटे बिजली सप्लाई हो सके लेकिन जीतने के बाद उस वादे पर कोई अमल नहीं किया गया नतीजन आज भी शाम होते ही ढाणी मे अंधेरा हो जाता है इसी प्रकार कई घरों मेनहरी पानी के घरेलू कनेक्शन भी नहीं हुए। सोइजना की ढाणी तक सड़क कई सालो की मांग के बावजूद सड़क डामरीकरण नहीं हो सका इस प्रकार दर्जनों ग्रामीणों ने डेगाना में आयोजित होली स्नेह समारोह में उपस्थित होकर अपनी तीनों मांगे पूरी करने की मांग की जिस पर विधायक किलक ने तीनों मांगे जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया