Homeसीकर​पुरानी रंजिश में खूनी खेल: युवक पर बरछी और सरियों से जानलेवा...

​पुरानी रंजिश में खूनी खेल: युवक पर बरछी और सरियों से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

(बजरंग आचार्य)

सादुलपुर/​सिद्धमुख। स्मार्ट हलचल|चूरू जिले के सिद्धमुख थाना इलाके में साल भर पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। ढाणी बड़ी में एक युवक पर लाठी, सरियों और बरछी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे अधमरा कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिद्धमुख पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
​क्या है पूरा मामला?
​पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि पीड़ित बजरंगलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में जयपाल नामक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में जयपाल के बेटे संदीप ने बजरंगलाल के भतीजे विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तभी से संदीप और उसका परिवार विनोद से रंजिश रखने लगे थे।
​खेत में घुसकर किया हमला
​बीती 23 अक्टूबर की रात करीब 7 बजे, विनोद अपने खेत की ढाणी में बैठा था। तभी संदीप, उसके चाचा सुरेंद्र व बलवान, निखिल और 3-4 अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर विनोद पर हमला बोल दिया। हमले में विनोद के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसके हाथ-पैर टूट गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रामनिवास (29 वर्ष) निवासी झोथडा, तारानगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
​जांबाज टीम जिसने आरोपी को दबोचा
​इस सफल कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी इमरान खान के साथ कांस्टेबल रोहतास कुमार, जयपाल और सुरेश कुमार शामिल थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES