तेज़ रफ्तार बजरी भरे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा
स्मार्ट हलचल. मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के जोजवा गांव में आज सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे उदय सिंह (25) पुत्र शिव सिंह राजपूत निवासी जोजवा थाना बीगोद की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना में उदय सिंह का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा उपचार केंद्र रेफर कर दिया गया है। वहीं तीसरे साथी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर अत्यधिक तेज रफ्तार में था, इसलिए नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
