Homeभीलवाड़ाखजवाना-गाजू रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

खजवाना-गाजू रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|कुचेरा के खजवाना-गाजू रोड पर स्थित कपास फैक्ट्री के पास 29 वर्षीय दुर्गा राम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दुर्गा राम, जो खजवाना के निवासी और हिम्मताराम लूणा के पुत्र थे, अपने गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।गंभीर रूप से घायल दुर्गा राम को 108 एंबुलेंस द्वारा कुचेरा सीएचसी पहुंचाया गया। एंबुलेंस पायलट राकेश महिया और ईएमटी पूनमचंद टाक ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें नागौर रेफर किया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर भेजा गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही दुर्गा राम ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी उनके भाई जयपाल ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कुचेरा सीएचसी के शवगृह में रखा और परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्गा राम कुचेरा निजी कार्य से आए थे और काम निपटाकर गांव लौट रहे थे। उनके पीछे तीन वर्षीय पुत्र डेविड है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular