उदयपुर 29 मई
स्मार्ट हलचल।चौबीसा ब्राह्मण समाज का विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 मई 26 को रतलाम में होने जा रहा है इस हेतु तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति उदयपुर के महासचिव हरीश चौबीसा ने बताया कि विगत वर्ष मार्च 2025 में चौबीसा समाज का विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन पहली बार उदयपुर में संपन्न हुआ था। इस वर्ष चौबीसा ब्राह्मण समाज का यह परिचय सम्मेलन श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज रतलाम के मेजबानी में रतलाम के चंपा विहार गार्डन में आयोजित हो रहा है।
चौबीसा समाज रतलाम के प्रकाश शर्मा जॉनी, कपिल वत्स,वैभव शर्मा,चेतन राजावत ,महेश वत्स एवं उनकी टीम द्वारा मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, देवास, बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, अहमदाबाद, नीमच, मंदसौर, नागदा , सलूंबर, चित्तौड़,खाचरौद,मुंबई एवं कई अन्य शहरों तथा गांवों में संपर्क किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन में पुस्तिका भी जारी की जाएगी जिसमें युवक युवतियों की जानकारी होगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति उदयपुर के अध्यक्ष प्रेमशंकर उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम पूरा सहयोग प्रदान कर रही है साथ ही इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उदयपुर कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल रविवार को रतलाम जायेगा।