Homeराजस्थानअलवरअवैध देशी शराब के 52 पव्वों के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध देशी शराब के 52 पव्वों के साथ युवक गिरफ्तार

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल|थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध देशी शराब पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोचा। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुणी वाले हनुमानजी के पास एक व्यक्ति अवैध देशी शराब बेचने की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान दयाराम गुर्जर निवासी डोडिया वाली ढाणी, मानावास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 52 पव्वे बरामद किए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES